भारत सरकार मुद्रणालय, रिंग रोड (स्थापित 1964)

पुस्तकों के मुद्रण और विविध कार्यों के लिए और साथ ही केन्द्रीय मुद्रण इकाई के हिन्दी कार्य के लिए दिल्ली परिसर में एक और मुद्रणालय की आवश्यकता हुई। दिसम्बर, 1964 में इस मुद्रणालय की आधारशिला रखी गई। सन 1969 में मुद्रणालय में उत्पादन शुरू हुआ। मुद्रणालय प्रबंधक के नियंत्रण में कार्यरत है। आवासीय 249 स्टाफ कॉर्टर जो मुद्रणालय से संलग्न हैं उनका निर्माण कार्य प्रथम चरण में और 200 स्टाफ कॉर्टरों का निर्माण कार्य द्वितीय चरण में पूर्ण किया गया।
दिनांक 20.09.2017 के मंत्रिमंडल के निर्णयानुसार भारत सरकार मुद्रणालय अलीगढ़ और भारत सरकार पाठ्य पुस्तक मुद्रणालय चंडीगढ़ का मिंटो रोड मुद्रणालय में विलय कर दिया गया। भारत सरकार मुद्रणालय शिमला का विलय न्यायालय में लंबित है।
भारत सरकार मुद्रणालय, रिंग रोड, मायापुरी मुख्य रूप से निम्नलिखित की छपाई की जरूरतों से संबंधित है।
शिक्षा निदेशालय, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार
- गुप्त दस्तावेज़
- पूसा प्रौद्योगिकी संस्थान
- भारत का राजपत्र
- भारत के राजपत्र (असाधारण और साधारण) और दिल्ली राजपत्र के 15 भाग
भारत निर्वाचन आयोग
- ईवीएम बैलेट पेपर
- डाक मतपत्र / पोस्टल बैलेट
- चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची
- पीठासीन अधिकारियों एवं रिटर्निंग अधिकारियों के लिए नियमावली
परिणामी बजट
- सभी मंत्रालयों और विभागों
कृषि मंत्रालय
- विभिन्न गुप्त दस्तावेज़
वित्त मत्रांलय
- विभिन्न गुप्त दस्तावेज़
- आयकर विभाग
संचार मंत्रालय (डाक विभाग)
- विभिन्न गुप्त दस्तावेज़
श्रम और रोजगार मंत्रालय
- विभिन्न विभागीय गुप्त दस्तावेज़
मानव संसाधन विकास मंत्रालय
- विभिन्न विभागीय गुप्त दस्तावेज़
पुस्तक कार्य: वित्त मंत्रालय , गृह मंत्रालय, मानव संसाधन विकास, रक्षा, सामाजिक न्याय और अधिकारिता, राज्य चुनाव आयोग, कानून और न्याय, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार, दूरसंचार विभाग आदि।
प्रपत्र कार्य: सीमा सड़क संगठन, डाक भंडार डिपो, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार, सीजीएचएस, अन्य दिल्ली सरकार अस्पताल और सत्र न्यायालय आदि।